किरंदुल में अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर अटल परिसर का भव्य लोकार्पण

किरन्दुल : भारत रत्न,श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार दोपहर 12 बजे किरंदुल नगर पालिका परिषद के द्वारा अटल परिसर का भव्य लोकार्पण किया गया,यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ,जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश में कुल 115 अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण किया।

प्रदेशव्यापी इस ऐतिहासिक आयोजन की कड़ी में किरंदुल नगर में भी अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण किया गया,इस अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वैदिक विधि से पूजन-अर्चन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया,
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह,गौ सेवा आयोग के ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण बैरागी,नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शशि भूषण महापात्र,पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,अमरीक सिंह,पालिका इंजीनियर तीरथराम सिन्हा, संजय मार्कण्डेय एवं नगर पालिका परिषद के सभी सदस्य, किरंदुल नगर के समस्त वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहें।इसके साथ ही नगर के नागरिक,सामाजिक प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहें।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और भव्यता और बढ़ गई नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अटल परिसर के निर्माण को किरंदुल नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी व्यक्त की, उन्होंने कहा कि यह परिसर आने वाली पीढ़ियों को अटल बिहारी बाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button