भाजपा अ.जा. मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने राजकुमार श्रीवाने

सुकमा :  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत पार्टी नेतृत्व ने राजकुमार श्रीवाने को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले सहित पूरे संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार श्रीवाने लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता एवं निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद राजकुमार श्रीवाने ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के हितों, संगठन की मजबूती एवं भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button