शुक्रवार को किन 5 राशियों की बदलने वाली है किस्मत? जानें कैसा रहेगा मां लक्ष्मी का ये दिन

आज पौष कृष्ण पक्ष की उदयातिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 5 बजकर 50 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अष्टका श्राद्ध और कालाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि

आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है किस्मत का साथ मिल जाएगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स फील कराने वाला होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि

आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से सोसायटी में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका इम्पोर्टेन्ट काम बन जायेगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आप आराम कर सकते है क्योंकि आपका काम सुचारू रूप से चल रहा है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। वृ

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे तो आपको भी रिलैक्स फील होगा। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button