अखुरथ संकष्टी पर बप्पा को चढ़ाएं उनकी प्रिय चीजें, मिलेगा धन-दौलत का आशीर्वाद

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का पावन दिन पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 07 दिसंबर को रखा जाएगा। यह भगवान गणेश को समर्पित है, जो रिद्धि-सिद्धि और धन-संपत्ति के दाता कहे जाते हैं। कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाओं का नाश होता है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अखुरथ संकष्टी पर बप्पा को उनकी कुछ प्रिय चीजें अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और धन-दौलत और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं।

अखुरथ संकष्टी पर बप्पा को चढ़ाएं ये चीजें 

  1. मेष राशि: मेष राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी पर गणेश जी को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
  2. वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को मिश्री चढ़ाना चाहिए।
  3. मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।
  4. कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को अखुरथ संकष्टी पर गणेश जी को नारियल-चुनरी अर्पित करना चाहिए।
  5. सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर गणेश जी को मोदक चढ़ाने चाहिए।
  6. कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर विघ्नहर्ता को केले का भोग लगाना चाहिए।
  7. तुला राशि: तुला राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी पर भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
  8. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को गाजर के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
  9. धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।
  10. मकर राशि: मकर राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी पर श्री गणेश को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
  11. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर गौरी पुत्र को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
  12. मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गणेश जी को केले अर्पित करने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button