पूर्णिमा के दिन इन कार्यों को करने से जीवन भर मिलता है शुभ परिणाम

पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2025) गुरुवार, 4 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का समय दोपहर बजकर 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन पर आपको किन कार्यों से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
व्रत करने से मिलता है विशेष लाभ
पूर्णिमा के दिन व्रत करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि विधि-विधान से इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
करें इन चीजों का दान
पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना भी काफी शुभ माना गया है। ऐसे में आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गरीबों में अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल और धन का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
इस तरह करें दीपदानपूर्णिमा के दिन दीपदान करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान करें। अन्यथा आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद दीपदान करें और इस दौरान “ॐ नमो नारायणाय” व ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।







