समय-सीमा बैठक के बाद कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं

बेमेतरा  :  कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 24 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।

इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील नवागढ़ के ग्राम घोघरा निवासी प्रभुदास ने बबूल के वृक्ष से चोरी चुपके अवैध तरीके से कच्ची लाइन तार का उपयोग करने उसके खिलाफ उचित कार्यवाही करने एवं विघुत लाइन तार को हटाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम सोमईखुर्द निवासी रोहित लाल साहू ने आंधी तुफान आने के कराण घर एवं धान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षतिपूर्ति दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नांदघाट के ग्राम जुनवानी निवासी संतराम ने हल्का पटवारी क्र. 02 के पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नांदघाट के ग्राम डंगनिया निवासी बुधारू निषाद ने एग्री स्टेक में खसरा नं. जोडवाने के संबंध में आवेदन दिया, इसी प्रकार तहसील नवागढ़ के ग्राम कवरा जेवरा निवसी सागर साहू ने आधार नवीनीकरण नही होने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्डा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धा पेंशन हेतु दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है।कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button