प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए पुलिस अफसर-कर्मी: एंटी करप्शन ब्यूरो में देंगे अपनी सेवाएं

रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में पदस्थ एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर को प्रतिनियुक्ति पर एसीबी-ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने जारी किया है। सूची में 4 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है।

रायपुर में पदस्थ एएसपी अविनाश ठाकुर को एसीबी-ईओडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया हैं।

महासमुंद में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मिलिंद पाण्डे को ईओडब्ल्यू-एसीबी में पदस्थ किया गया हैं।

जिला जांजगीर चांपा में पदस्थ निरीक्षक मनीष तंबोली को एसीबी-ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया हैं।

वहीं, दुर्ग जिला में पदस्थ आरक्षक के सागर को भी एसीबी-ईओडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया हैं।

नीचे देखें आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button