शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासनताला में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

नारायणपुर/बासनताला :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासनताला में 9 अक्टूबर 2025 को सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रवेश द्वार पर अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई। व्याख्याता सुमति चौहान, बिनीता मिंज, ममता टोप्पो, मनीषा लकड़ा, रीना मांझी और रेशमा मिंज ने तिलक, बैज, आरती और वेलकम क्लैप्स से अतिथियों का अभिनंदन किया।

मंच पर “अतिथि देवो भव” की परंपरा निभाते हुए पुष्पगुच्छ और स्वागत गान के माध्यम से अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

बालिकाओं के लिए सरकार की प्रेरणादायक योजना

कार्यक्रम के उद्घाटन उद्बोधन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद रईसुल हसन खान ने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं — जिनमें नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति और कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण शामिल है।
उन्होंने कहा कि “यह योजना बालिकाओं की शिक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।”

अतिथियों ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री संतोष सहाय तथा विशिष्ट अतिथि बालेश्वर यादव, मलिता बाई, शंकर यादव, उपेन्द्र यादव, उमेश यादव, शिवशंकर सिंह, बसंत बेक, मनीष देव बच्चा और परसु यादव रहे।
सभी अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिल वितरण योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं

साइकिल वितरण प्रभारी व्याख्याता संदीप मिंज ने योजना की विस्तृत जानकारी और लाभार्थी छात्राओं की सूची प्रस्तुत की।
विद्यालय की प्राचार्य विनय प्रभा खलखो ने अपने उद्बोधन में कहा कि “छात्राएं शासन द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं और योजनाओं का सदुपयोग करें तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें।”
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button