नगर निगम भिलाई अंतर्गत 9 एवं 10 अक्टूबर को बंद रहेगा पेयजल सप्लाई

 

 

भिलाईनगर: नगर पालिक निगम भिलाई के 77 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के पम्प हाउस में स्थापित काॅमन मैनी फोल्ड पाईप में लिकेज हो गया है, जिसके संधारण हेतु 2 दिन समय लगने की संभावना है। 1000 एम.एम. डाया एमएस पाईप लाईन का संधारण दिनांक 08.10.2025 एवं 09.10.2025 को किया जाना प्रस्तावित है। जिससे निगम क्षेत्र में दिनांक 08.10.2025 को जलप्रदाय किया जाएगा। दिनांक 09.10.2025 एवं 10.10.2025 को भिलाई निगम के जोन क्रमांक 02, 03, 04 एवं जोन क्रं. 01 के कोहका उच्चस्तरीय जलागार से जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button