सुकमा के कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों के “ऑर्डिनेंस फैक्ट्री” सुरक्षाबलों द्वारा किया गया ध्वस्त

सुकमा : जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर शुक्रवार को कैम्प मेट्टागुड़ा से जिला बल एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम ईरापल्ली, कोईमेंटा के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान शुक्रवार को लगभग 11:00 बजे ग्राम कोईमेंटा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से संचालित हथियार एवं विस्फोटक सामग्री निर्माण फैक्ट्री ध्वस्त करते हुए ,नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण व विस्फोटक तैयार करने हेतु प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया एवं नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों को नाकाम किया गया,इसके बाद सुरक्षाबल के जवान सुरक्षित गस्त सर्चिंग करते हुए कैंप वापस हुई।







