पुरानी विवाद को लेकर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :  पुराने विवाद पर रोहिणीपुरम तालाब के पास सरेराह एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने वाले दो गुटों के 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।इनमें से एक  ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे  डी.डी.नगर का हिस्ट्रीशीटर है।

11 सितंबर को शाम लगभग 07ः00 से 07.30 बजे के मध्य वैभव रंगी अपनी क्रेटा कार सीजी-04 एलएस-70738 में अपने दोस्त मोहम्मद अमान, आकाश ठाकुर के साथ गोल चौक सुन्दर नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वासुदेव हास्पिटल के पास, रोहणीपुरम तालाब में शहरूख भण्डार अपनी एक्टिवा में आया तथा राजिक नागा, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा एवं अन्य भी वहॉं आ गये तथा आपसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के मध्य मॉ-बहन की गंदी-गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों पक्षों के द्वारा अपने पास रखे हॉकी के स्टीक एवं नुकिले वस्तु से मारपीट किया गया। उक्त मारपीट से दोनों पक्षों के लोगों के शरीर के कई भागों में चोट आया। प्रकरण में दोनों पक्षों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर पुलिस ने धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 410/25 धारा 109(1), 3(5) दर्ज किया था। और आज दोनों  गुटों के शुभम मिश्रा एवं आयुष अग्रवाल ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे, आकाश उर्फ ऋषभ ठाकुर एवं वैभव सिंह रंगी उर्फ हैप्पी रंगी को गिरफ्तार कर  किया गया। ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे थाना डी.डी.नगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में विभिन्न धाराओं के एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है । इसी तरह से शुभम मिश्रा, आयुष अग्रवाल, आकाश उर्फ ऋषभ ठाकुर एवं वैभव सिंह रंगी उर्फ हैप्पी रंगी भी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं इनके विरूद्ध भी थाना डी.डी.नगर में अलग – अलग धाराओं के तहत् अपराध पंजीबद्ध है।

01. शुभम मिश्रा पिता मेजेश मिश्रा उम्र 29 साल निवासी आनन्द विहार जागृति स्कूल के पीछे भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

02. आयुष अग्रवाल  24 साल निवासी युनीहोम कॉलोनी, मकान नम्बर ए-229, भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

03. ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे पिता राजीव दुबे उम्र 25 साल निवासी मोतीलाल नगर थाना सरस्वती नगर रायपुर।

04. आकाश उर्फ ऋषभ ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 26 साल निवासी भीम नगर शिव मंदिर के पास सुंदर नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।

05. वैभव सिंह रंगी उर्फ हैप्पी रंगी पिता जितेन्द्र रंगी उम्र 25 साल निवासी व्हीआईपी चौक सुन्दर नगर रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button