कबीरधाम जिले की दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7.90 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत

 रायपुर, 08 सितंबर  2025 : छत्तीसगढ़  शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7 करोड़ 90 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। इसमें विकासखण्ड पण्डरिया की अमनिया के कन्हैया नाला के एनीकट कम काजवे और उद्वहन सिंचाई योजना कार्य हेतु 3 करोड़ 67 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृत किये है। इसी तरह से आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण हेतु 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जलसंसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने  मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button