केदार कश्यप की लोकप्रियता से डरे कांग्रेसी उन्हें बदनाम करने की कर रहे नाकाम कोशिश : धनीराम बारसे

सुकमा  : भाजपा के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप पर लगे आरोप पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहां की कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मंत्री बस्तर के जननायक केदार कश्यप के लोकप्रियता से डरने लगी है। इसलिए झूठ का सहारा लेकर केदार कश्यप के छवि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बस्तर के विकास के लिए कश्यप परिवार का अहम योगदान है। बस्तर के लोह पुरुष स्व बलिराम कश्यप  ने बस्तर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया बस्तर को पूरे देश में स्व.बलिराम कश्यप के कारण एक नई पहचान मिली उन्हीं के विरासत को बस्तर के माटी पुत्र केदार कश्यप संभाल रहे हैं।

पिछले 15 साल के कार्यकाल में केदार कश्यप के प्रयासों से बस्तर के हर क्षेत्र में विकास पहुंची उनके प्रयासों से सुकमा से लेकर नारायणपुर तक कई कार्य हुए। पिछले 5 साल के कार्यकाल में कांग्रेस के मंत्रियों के द्वारा सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया जिससे बस्तर की छवि बदनाम हुई। बस्तर के पूर्व मंत्री जेल में बैठे हैं। जिसे कांग्रेस पचा नही पारही हैं। और इसी बोखलाहट में उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। बस्तर में सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार को लेकर केदार कश्यप ने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किये बस्तर की जनता का समर्थन केदार कश्यप जी के साथ है। इसीलिए कांग्रेस भयभीत होकर दुर्भावना पूर्ण आरोप लगा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button