घर में घुसकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को किरन्दुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

किरन्दुल : किरन्दुल में दिनांक 01 सितम्बर को जब पीड़िता अपने परिवार के साथ अलग कमरे में सोई थी रात्रि करीबन 09.30 बजे एक आदमी घर में अंदर घुसकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने लगा पीड़िता द्वारा चिल्लाने पर जब वह आदमी भागने लगा तब घर वालों द्वारा उसकी पहचान रोहित यादव पिता राम संजीवन यादव उम्र 30 वर्ष जो पीड़िता के ही मोहल्‍ले का रहने वाला था। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना किरन्दुेल में अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 75(2) बीएनएस, 08 पाक्सो एक्ट कायम किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा महिला संबंधी अपराध को गम्भीरता से लेते हुये एसडीओपी किरन्दुल कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी किरदुल के नेतृत्व में रोहित यादव को दिनांक 02 सितम्बर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।जिसमें थाना किरन्दुल एएसआई सीमाचलम,अनिता चौधरी,आरक्षक मकसूदन मंडावी, महिला आरक्षक सुरेखा सलाम की विशेष भूमिका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button