किरन्दुल रेप कांड: महिला कांग्रेस की पहल के बाद आरोपी की हुई गिरफ्तारी

दंतेवाड़ा : विगत 20 जुलाई को किरन्दुल में हुए रेप कांड में शामिल आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने जिला पंचायत सदस्य तुलिका के नेतृत्व में महिला कांग्रेस व युवा कांंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था एवं गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव की चेतावनी भी दी थी। महिला कांग्रेस द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर लगातार पुलिस के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तुलिका कर्मा ने बताया पुलिस द्वारा इस मामले को एफआईआर दर्ज कर ठंड बस्ते में डाल दिया गया था।

महिला कांग्रेस द्वारा आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। महिला कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेस की पूरी टीम इस मामले में पीडि़ता को न्याय दिलाने लगातार लगे रहे। तुलिका ने कहा कि इस मामले पहले बताया गया कि पीडि़ता के साथ रेप ही नहीं हुआ है फिर हमारी टीम ने जब डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। सत्य की हमेशा जीत होती है। महिलाओं को इंसाफ दिलाना एवं उनके हक के लिए लडऩा ही हमारा पहला लक्ष्य है। तुलिका ने बताया कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार सिर्फ महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने का ढ़ोग कर रही है। प्रदेश सहित जिले के हर महिला के साथ पूरी महिला कांग्रेस की टीम खड़ी है। किसी भी महिला के साथ अत्याचार व शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button