हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा

जशपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी और “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा”अभियान के संयोजक दीपक गुप्ता के नेतृत्व में जशपुर शहर के प्रेरणा स्वरूप महापुरुषो की प्रतिमा बिरसा मुंडा चौक, स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव प्रतिमा, स्मारक स्तंभ और गांधी चौक में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जशपुर विधायक रायमुनी भगत, गोविंद राम भगत, जिला मंत्री राजकपूर भगत, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी, संयोजक दीपक गुप्ता, सदस्य राजा सोनी, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, मंडल महामंत्री द्वेय सतीश गोस्वामी, नागेन्द्र भगत , आकाश गुप्ता , आसू राय, विनोद निकुंज, रागिनी भगत , अंजला खेश, देवसाय राम , संतोष नायक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने दी।







