किरंदुल परियोजना द्वारा दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में किया गया तिरंगा का वितरण

किरन्दुल : एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा,हर घर स्‍वच्‍छता के साथ स्‍वतंत्रता का उत्‍सव मनाया जाएगा।इस के तहत एनएमडीसी की किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स परियोजना के रवीन्‍द्र नारायण,अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन एवम के एल नागवेणी उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन से परियोजना द्वारा देश के जश्‍न-ए-आजादी पर्व और तिरंगा महत्‍व बताने, देश की शक्ति,शांति,धर्म,भूमि की उर्वरता वृद्धि और शुभता के प्रतीक बताने और आमजन में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्‍य से परियोजना के आसपास के विभिन्‍न गांवों में हर घर तिरंगा लहराने हेतु जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट दंतेवाड़ा को परियोजना सीएसआर के द्वारा 2000 नग तिरंगा झंडा प्रदान किए गए। इसी के साथ परियोजना के विभिन्‍न कॉलोनियों में अधिकारियों,कर्मचारियों के र्क्‍वाटरों में भी स्‍वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा, हर घर स्‍च्‍छता के साथ आजादी का पर्व मनाकर तिरंगा लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button