भाजपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रीतम सिन्हा को मिली

गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के अनुमोदन पर कोपरा पांडुका क्षेत्र के वरिष्ठतम नेता प्रीतम सिन्हा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।इसके पूर्व में छुरा मंडल कोषाध्यक्ष एवम महामंत्री, मंडल अध्यक्ष पांडुका,भाजपा आर टी आई प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,गरियाबंद मंडल के प्रभारी साहित संगठन के पदों पर निष्ठा पूर्वक कार्य किए हैं।प्रीतम सिन्हा गरियाबंद जिला में पांडुका मंडल के अध्यक्ष रहते संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष किए।अपने मंडल कार्यकाल में युवा,महिलाओं,पूर्व शिक्षक एवम वरिष्ठ बुजुर्गों,छात्राओं एवम कवि का भी सम्मान कार्यक्रम अयोजित कर प्रदेश में पांडुका मंडल के नाम को शीर्ष पर पहुंचाया।वही प्रीतम सिन्हा अपने तेज तर्रार छवि के लिए भी जानें जाते हैं।साथ ही संगठन का लम्बा अनुभव हैं।जिसका लाभ जिला भाजपा संगठन गरियाबंद को मिलेगा।

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। राजिम विधानसभा एवं जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।विधायक रोहित साहू एवं जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने मुंह मीठा कर बधाई दी तथा पार्टी की रीति नीति को अग्रसर करने की शुभकामनाएं दी।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सांसद रुपकुमारी चौधरी,राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद व भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी,बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,पूर्व संतोष उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राम कुमार साहू, संजीव चंद्रकार,अंजू नायक,संदीप पाण्डेय,कमलेश साहू,किशन कंडारा, चंदन साहू,प्रकाश सिन्हा,ओमप्रकाश साहू,खिलेश्वर गोस्वामी,गुलशन सिन्हा हेमंत निर्मलकर ने बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button