दंतेवाड़ा कलेक्टर द्वारा ली गई साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

दंतेवाड़ा : कलेक्टर दंतेवाड़ा कुणाल दुदावत द्वारा मंगलवार कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली गई।बैठक में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा, के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष के स्कूली बच्चों का मेंडेटरी बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने के लिए शिविर का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान जानकारी दी गई कि जिले में अनुमानित 3 लाख 18 हजार जनसंख्या के विरूद्ध 3 लाख 11 हजार आधार पंजीयन और अपडेट हो चुके है। इसके अलावा इण्डियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से 0 से 5 वर्षो के बच्चों का नया आधार पंजीयन शिविर के माध्यम से किए जाने कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है।

इसके साथ ही बैठक में बस परिचालन हेतु चयनित नवीन मार्गो के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत मार्गो में रोड मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय समिति द्वारा चयनित नवीन मार्ग के अन्तर्गत दंतेवाड़ा से भांसी व्हाया (पुरतरई, तुड़पारास, कुपेर, कमालूर, झिरका, बासनपुर, धुरली) दंतेवाड़ा से मुण्डेर व्हाया( भोगाम, फरसपाल, आलनार, कुण्डेनार) दंतेवाड़ा से बारसूर व्हाया (झोडि़यावाड़म, बिंजाम, सियानार, समलूर, बड़ेसुरोखी, बड़ेतुमनार, छोटेतुमनार, गुटोली, मोफलनार, छिंदनार, मुचनार) मारजूम से कटेकल्याण व्हाया (मारजूम, परचेली, चिकपाल) कुआकोण्डा से बचेली व्हाया ( नकुलनार, श्यामगिरी, खुटेपाल, दुगेली, पीनाचेली) कुआकोण्डा से बुरगुम व्हाया ( कुआकोण्डा, गोंगपाल, माहराहाउरनार, टिकनपाल, कलेपाल, चोलनार, पेरपा) स्वीकृत है।

इसके साथ ही बैठक में समस्त वन भूमियों का चिन्हांकन कर समेकित अभिलेख तैयार करने, गीदम जनपद से बांगाबाड़ी से बायपास मार्ग में आने वाले वृक्षों के दोहन हेतु विदोहन योजना अनुसार राशि जमा करने, बारसूर और ढोलकल में पर्यटक रिसॉर्ट का निर्माण, ग्राम पंचायत परपा में प्राथमिक शाला भवन जर्जर तथा शाला भवन में पानी रिसाव, जिले में स्कूल छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य की अद्यतन प्रगति, नक्सल पीड़ित परिवारों को योजनाओं के तहत संतृप्तिकरण, नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु भूमि चिन्हांकन, ग्राम पंचायत पोटाली में डिजिटल फार्मर आईडी पंजीयन नहीं होने के संबंध, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती दिवस के आयोजन के संदर्भ में कार्यालयों की साफ सफाई एवं निष्प्रयोज्य सामग्रियों के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा,अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button