भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में निकली बाबा धाम पदयात्रा, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का बना प्रतीक, लगभग 50 श्रद्धालुओं के साथ देवघर के लिए रवाना हुआ भव्य जत्था

जशपुर :- भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में लगभग 50 श्रद्धालुओं का भव्य जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के पावन दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु पदयात्रा पर र वाना हुआ। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव की मिशाल बनी ।

यात्रा की शुरुआत पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी – देवताओं के मंदिरों में दर्शन एवं पूजन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्थानीय जनता ने स्वागत किया और जलपान कि व्यवस्था की।

आस्था से आत्मिक जुड़ाव का अनुभव

कृष्ण कुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि “बाबा धाम की यह यात्रा न केवल आत्मा काे शांति प्रदान करती है, बल्कि हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ती है। इस यात्रा में शामिल हर श्रद्धालु की सेवा भावना, अनुशासन और श्रद्धा प्रशंसनीय है।”

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता

पदयात्रा में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं: सत्येंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष), बबलू मिश्रा, अभय सोनी, आलोक राय, सुनील सोनी, सतीश जायसवाल, कनक चिंडालिया, सुनील अग्रवाल, दीपक चौहान, अमरकांत वर्मा, संजय सिन्हा, संजय जैन, आशुतोष राय, संजय सोनी, विजय सोनी, कमलेश सिन्हा, देवेन्द्र गुप्ता, ललित सिंह, संजय गुप्ता, रवि मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालु।

सेवा, सफाई और संस्कृति का संदेश

इस धार्मिक यात्रा के दौरान जत्थे ने स्वच्छता, सेवा और सहयोग जैसे मूल्यों को भी आत्मसात किया। समाज के बीच सद्भाव और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन देने का संदेश इस पदयात्रा के माध्यम से प्रसारित हुआ।

पदयात्रा सकुशल एवं शांतिपूर्ण रही। सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंच गए और बाबा का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह यात्रा जहां एक ओर धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बनी, वहीं दूसरी ओर समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का माध्यम भी साबित हुई । अंत में श्री राॅय ने कहा एक पेड़ अपने मां के नाम से अवश्य लगाए प्रकृति को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button