विधानसभा अध्यक्ष ने 39 करोड़ 23 लाख रूपए के 8 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राजनांदगांव  : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज मां बम्लेश्वरी प्रांगण में आयोजित डोंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के 8 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 29 करोड़ 51 लाख 67 हजार रूपए के लागत के 5 विकास कार्य का भूमिपूजन एवं 9 करोड़ 71 लाख 44 हजार रूपए की लागत के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

भूमिपूजन कार्य अंतर्गत 21 करोड़ 25 लाख 83 हजार रूपए के लागत से डोंगरगढ़ चिचोला मार्ग में पुराना कालेज लाल निवास पुल से नीचे माँ बम्लेश्वरी मंदिर के सामने पुराना क्रासिंग तक वायशेप में पुल निर्माण, 2 करोड़ 72 लाख रूपए के लागत से डोंगरगढ़ में शासकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय में कन्या छात्रावास का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर में शासकीय हाईस्कूल कन्या भवन का निर्माण कार्य, 71 लाख 12 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर में तहसील भवन का निर्माण एवं 4 करोड़ 7 लाख 49 हजार रूपए के लागत से छीपा से बड़े कुसमी मार्ग पुल-पुलिया सहित लंबाई 1.50 किलोमीटर कार्य शामिल है

इसी तरह लोकार्पण कार्य अंतर्गत 5 करोड़ 57 लाख 68 हजार रूपए के लागत से गाजमर्रा-राजकट्टा हेलीपेड मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित लम्बाई 3.80 किलोमीटर, 2 करोड़ 92 लाख 60 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर से नारायणगढ़ मार्ग पुल-पुलिया सहित लम्बाई 2.80 किलोमीटर, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर में बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण भू-तल कार्य शामिल है। इस दौरान डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री दिनेश गांधी, श्री सौरभ कोठारी, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button