दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में एक हजार की संख्या में लोगों ने किया एक साथ योगाभ्यास

दंतेवाड़ा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया मुख्य कार्यक्रम मॉ दंतेश्वरी के पवित्र प्रांगण मेंडका डोबरा मैदान में शनिवार आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित स्थानीय विधायक चैतराम अटामी के साथ हजारों के संख्या में योग साधकों ने योगाभ्यास किया। यहां जब एक हजार लोगों ने ऊँ के उद्घोष के साथ योग किया तो नजारा देखने लायक था।योग की आसान संक्रियाओं को करने के साथ ही लोगों ने योग के महत्व भी जाना।इस दौरान योग गुरु लोगों के योग के साथ ही यौगिक साधनाओं के महत्व के बारे में बता रहे थे। यह योग का सम्मान था, भारत की प्राचीन समृद्व संस्कृति का सम्मान था। यह खास अवसर इतना गौरवशाली था कि योग करने वाले अपने जड़ों से जुड़ा महसूस कर रहे थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अटामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवनशैली है।

योग नियमित रूप से करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसे केवल एक दिन की गतिविधि न मानें, बल्कि इसे निरंतर अपनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि योग के माध्यम से हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनाल मुड़ामी,नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,कलेक्टर कुणाल दुदावत पुलिस अधीक्षक गौरव राय,जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा,डीएफओ सागर जाधव,अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि पंचायत पदाधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button