योग दिवस पर “समर्पण योगाश्रम” की पूरी टीम की ओर से योगाभ्यास कराया गया

रायपुर : गंज आवासीय बालक छात्रावास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। छात्रावास अधीक्षक संदीप तिर्की, पूर्व माध्यमिक शाला शहीद स्मारक ‘ब’ गुरुनानक चौक की प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती रूपा चौधरी, प्राथमिक शाला गंज के प्रधान पाठक श्री अजय शुक्ला जी, साथ ही शिक्षकों में श्री भूपेंद्र साहू, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्रीमती आरिफा मैम, श्रीमती इमला यदु, श्रीमती महेश्वरी साहू, श्री निश्चल कश्यप, रसोइयों में श्री जीना साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंजली श्रीवास्तव, सहायिका श्रीमती सरिता एवं आंगनबाड़ी के नन्हें बच्चे योगाभ्यास में कुल 100 सदस्य शामिल हुए।







