कुनकुरी – अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रेस की बड़ी दुर्घटना में मृतकों को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि-“विनयशील”

कुनकुरी- कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ 02 मिनट का मौन रखकर प्लेन क्रेस में हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।बता दें कि गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बीते कल दोपहर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं जानकारी के अनुसार, इसमें 242 यात्री सवार थे।
इस घटना को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने कहा, जानकारी प्राप्त हुआ है कि अहमदाबाद में प्लेन क्रेस की एक बड़ी दुर्घटना हुई है, जो कि अत्यंत हृदयविदारक दुःखद घटना है। जिसमें 242 लोग सवार थे और यह बड़ी दुर्घटना है जो बड़े ही दुख की बात है, हम दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों के परिवार को ईश्वर दुःख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दौरान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए देश भर में श्रद्धांजलि अर्पित एवं 02 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की जा रही है।







