कुनकुरी नगर अध्यक्ष विनयशील ने अमृत मिशन योजना के कार्य में तेजी लाने के लिए दिए निर्देश

कुनकुरी  : कुनकुरी नगर पंचायत में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए अमृत मिशन योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष विनयशील द्वारा समय समय पर कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। अध्यक्ष ने ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं ।

विनयशील ने बताया की इस योजना के तहत कुनकुरी में 34 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाना है जिसमें लगभग 10 किलोमीटर का कार्य किया जा चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है।

विनयशील ने बताया की इस योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवर हेड टैंक बनना है जिसके लिए कल शाम सद्भावना भवन के समीप चयनित स्थल पर ब्लास्टिंग कराया गया है। ब्लास्टिंग की जगह का विनयशील ने पूर्व में भी इंजीनियर के साथ अवलोकन किया था।

इस योजना के तहत कुनकुरी के सभी वार्ड में घर घर तक पानी सप्लाई के लिए के लिए एक नया 960 KL का एक नया टंकी बनना है। दूसरी कुनकुरी नगर पंचायत के पास रेस्ट हाउस के पीछे 600 KL की टंकी है । इन दोनों टंकी के माध्यम से पूरे नगर को पाइन का पानी दिया जाएगा।

अध्यक्ष विनयशील ने बताया की वर्तमान में कुनकुरी के पास रेस्टहाउस और बस स्टैंड टंकी मिलाकर 8KL की क्षमता है। नगर पंचायत द्वारा नल कनेक्शन और टैंकर द्वारा पेय जल दिया जाता है। अमृत मिशन के समय से पूर्ण होने से सभी को घर तक सरकारी नल से पानी की व्यवस्था दी जाएगी । इस कार्य को समय से चरण बद्ध तरीके से पूर्ण करने में नगर अध्यक्ष विनयशील और पंचायत द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button