प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार,ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक

 

 

जशपुर नगर 12जून 2025/ भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य जिले के मेधावी युवा व्यक्तियों को सम्मानित करना है। यह पुरस्कार छः श्रेणियों में दिया जाता है। पुरस्कार 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के आयु के ऐसे बच्चों को दिया जाएगा। जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वे नामांकित होने के पात्र होंगे। आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से केवल ऑनलाईन आवेदन स्वीकार किए जायेंगे, उक्त पोर्टल पर इच्छुक बच्चे स्वयं तथा बालक की तरफ से या माता पिता, अधिकारी शिक्षक आदि भी नामांकन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु पोर्टल 01 मई 2025 से नामांकन ऑनलाईन हेतु जारी किया गया है जिसकी ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित है।

नामांकन के लिए पंजीकरण के दौरान आवेदकों को अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाईल नम्बर, ईमेल आईडी, आधार संख्या सहित अन्य जानकारी देनी होगी इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार श्रेणी का चयन कर आवेदन भरना होगा । आवेदन पत्र में उपलब्धियों का 500 शब्दों का संक्षिप्त विवरण, आवश्यक दस्तावेज अपलोड किया जाना अनिवार्य है। सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों के माध्यम से देश भर के युवाओं की प्रेरणादायक उपलब्धियों को पहचान देना और बच्चों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button