शिक्षक सस्पेंड: जेल में मारपीट के आरोप मामले में हुई कार्रवाई

रायपुर :  मारपीट कराने के आरोप में जेल में पदस्थ शिक्षक नेतराम नाकतोड़े सस्पेंड कर दिया गया है।रायपुर जेल में बंद कुनबी समाज के सदस्य श्याम देशमुख से मारपीट के मामले में यह  कार्रवाई की गई है।

इस मामले में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने प्रतिनिधियों को कार्रवाई की जानकारी दी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। कुनबी समाज ने एफआईआर दर्ज करने और पुलिस अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई । गृहमंत्री ने जांच के बाद एफआईआर और  कार्रवाई का  आश्वासन दिया।

इससे पहले शनिवार को पुलिस की इस बेरुखी के खिलाफ समाज का गुस्सा सडक़ पर उतर आया। घायल श्याम देशमुख की पत्नी ने अपने पति को ठेले पर बैठाकर समाज के लोगों के साथ न्याय की गुहार लगाई। लोगों ने गंज थाने पहुंच एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।।श्याम देशमुख ने बताया कि उन्हें जेल में नेतराम नाकतोड़े ने साजिश के तहत कैदियों से पिटवाया।

समाज के लोगों ने कहा कि ये हमला सिर्फ श्याम देशमुख पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवाज को दबाने की कोशिश है। समाज के लोगों का कहना है किजब जेल में शिक्षक ही हमलावर बन जाए और पुलिस शिकायत भी न ले, तो जनता कहां जाए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button