बसंतपुर जिला चिकित्सालय के सामने लगे ठेला, झोपडी निगम का अतिक्रमण दस्ता ने हटाया

राजनांदगांव  : शहर में अतिक्रमण कर ठेला खोमचा एवं पसरा लगाने वालों को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर समझाईस देकर हटाने की कार्यवाही कर रही है। अतिक्रमण दस्ता द्वारा आज बसंतपुर जिला चिकित्सालय के सामने से 5 ठेला एवं 2 झोपडी हटाया गया।शहर के चौक चौराहा एवं रोड में अतिक्रमण कर अनाधिकृत रूप से पसरा एवं ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखकर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत पसरा हटाने तथा ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिये।

निर्देश के अनुक्रम में निगम का दस्ता कार्यवाही कर रही है। बसंतपुर जिला चिकित्सालय के सामने ठेला एवं झोपडी शेड बनाकर होटल, फल, पान आदि व्यवसाय किया जा रहा था, जिसे हटाने समझाईस दी गयी थी। समझाईस उपरांत भी नही हटाने पर आज निगम का अमला द्वारा 5 ठेला एवं 2 झोपडी शेड हटाया गया और 3 ठेला स्वयं हटाने कहा गया। इसी प्रकार शहर के अन्य क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले तथा नाली के उपर रखे ठेला खोमचा समझाईस उपरांत हटाया जा रहा है।आयुक्त  विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार नाली के उपर अतिक्रणम करने से बारिश के मौसम में पानी भरान की स्थिति निर्मित होती है। उन्हांेंने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना के हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button