किरंदुल नगर में बड़ों के साथ नन्हे मुन्ने बच्चे भी पर्यावरण को स्वच्छ करने का प्रण ले रहे हैं

किरंदुल : किरंदुल जिला दंतेवाड़ा वर्ष 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किरंदुल नगर में सम्माननीय वरिष्ठ जनो के साथ युवा एवं बच्चे भी वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रण ले रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी, जिसके बाद से हर साल 5 जून को यह दिन मनाया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है- ‘एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन’ हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन न सिर्फ प्रकृति के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है, बल्कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूक और प्रेरित भी करता है।







