यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने आज फिर से एक नई पहल की निजात की है

दंतेवाड़ा : रविवार शहर के चौक-चौराहों, public place- बस स्टैंड, बैंक, स्कूल, मन्दिर, मार्केट, छात्रावास, खेल ग्राउंड आदि सभी जगहों पर यातायात नियमों से संबंधित प्रिंटेड बेनर पोस्टर चस्पा कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है।
यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा ने आज फिर से एक नई पहल निजात कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने अपील कर रही है। कभी लोगों को इकठ्ठा कर समझाईश देकर, कभी गुलाब फूल देकर, कभी चालानी कार्यवाही कर, कभी व्यापारी बंधुओं फूल देकर निवेदन कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगातार नित नये-नये कदम उठाये जा रहे हैं उन्होंने किसी भी प्रकार से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रोज कुछ न कुछ नई तरकीब लाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने में लगे हुए हैं ताकि सभी यातायात नियमों का पालन करें और रोड एक्सीडेंट में कमी आये और जान माल का नुकसान न हो। क्योंकि आये दिन एक्सीडेंट हो रही है जिससे किसी न किसी के घर का चिराग बुझ जा रहा है और उनके जाने के बाद परिवार का बुरा हाल हो जाता है, कई घरों में ये स्थिति आ जाती है कि उनके घरों में चूल्हा भी नही जल पाता।







