बस की डिग्गी से 21 किलो गांजा लावारिस हालत में बरामद, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी….

दुर्ग :  यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैंड दुर्ग में बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000 रुपए का गांजा लावारिस हालत में बरामद हुआ है। मामला थाना पदमनाभपुर क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 20/05/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस क्रमांक OD/08/9792 की डिक्की में 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है।

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टेण्ड दुर्ग यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर बस क्रमांक OD/08/9792 की डिग्गी की तलाशी लेने पर लावारिश हालत में रखा हुआ 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में ब्राउन कलर के टैप से रैप किया हुआ 12 पैकेट गांजा जिसका वजन 21 कि.ग्रा.कीमती करीबन 2,10,000 रुपए को जब्त किया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button