किरंदुल में क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत हेतु वार्डवासियों ने की मांग

किरंदुल : किरंदुल वार्ड क्र 03 बंगाली कैम्प प्रभात सरकार के घर के समीप नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।बता दें नाली का निर्माण वर्ष 2011 में नगरपालिका द्वारा कराई गई थी जो अभी पूरी जर्जर हो चुकी हैं।पिछले एक दशक से उक्त नाली में मरम्मत कार्य नहीं हुआ हैं, इसके अलावा अन्य स्थानों की नालियां भी जर्जर हो गई हैं जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी भी हो रही हैं।वार्डवासियों ने नाली मरम्मत हेतु स्थानीय प्रशासन से मांग की।जिसके बाद शनिवार मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र ने पूरे स्थल का भ्रमण किया एवं बताया कि टेंडर के माध्यम से जल्द ही इसका मरम्मत करवाया जाएगा।







