साक्षी अग्रवाल ने 98% अंक अर्जित कर राज्य में पाया आठवां स्थान, बलौदाबाजार का नाम किया रोशन

बलौदाबाजार  : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम में बलौदाबाजार की प्रतिभाशाली छात्रा साक्षी अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98% अंक प्राप्त किए हैं। अपनी इस उपलब्धि के साथ साक्षी ने राज्य की प्रवीण सूची में 8वां स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बलौदाबाजार जिले और नगर का नाम रोशन किया है।

साक्षी गुरुकुल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, बलौदाबाजार की छात्रा हैं। उनके विषयवार प्राप्त अंकों पर यदि नज़र डालें, तो उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्टता दिखाई है:

अंग्रेज़ी: 100 में से 100 अंक

हिन्दी: 99 अंक

संस्कृत: 99 अंक

गणित: 99 अंक

विज्ञान: 99 अंक

सामाजिक विज्ञान: 92 अंक

इस प्रकार साक्षी ने कुल 588 अंक अर्जित किए हैं, जो कि 600 अंकों में से 98 प्रतिशत है। उन्हें सभी विषयों में विशेष श्रेणी प्राप्त हुई है।

साक्षी की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता सरिता अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने सदैव उन्हें प्रोत्साहित किया। स्कूल के शिक्षकों एवं प्राचार्य वंदना तिवारी ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

साक्षी का कहना है कि वह आगे चलकर देश की सेवा करना चाहती हैं और किसी प्रतिष्ठित क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button