प्रदेश सरकार को मिले 2 IAS.. इस अफसरों ने शादी के बाद बदला कैडर, पढ़ें नाम

भोपाल: मध्य प्रदेश को दो नई IAS अधिकारी मिली हैं। दोनों अफसरों का कैडर स्थानांतरण शादी के आधार पर किया गया है। वहीं एक महिला अधिकारी का मध्य प्रदेश से राजस्थान कैडर में स्थानांतरण हुआ है।

IAS सौम्या आनंद को मिला मध्य प्रदेश कैडर

2021 बैच की तमिलनाडु कैडर की IAS अधिकारी सौम्या आनंद अब मध्य प्रदेश कैडर में आ गई हैं। उन्होंने 2018 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी संघ प्रिय से विवाह किया है, जो वर्तमान में ग्वालियर नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। सौम्या आनंद की मध्य प्रदेश में पहली पोस्टिंग शहडोल में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में हुई है।

IAS नवकिरण कौर भी जल्द शामिल होंगी MP कैडर में

त्रिपुरा कैडर की 2024 बैच की IAS नवकिरण कौर का भी जल्द ही मध्य प्रदेश कैडर में स्थानांतरण होगा। वह कैडर बदलकर मध्य प्रदेश में सेवाएं देंगी।

IAS छाया सिंह को मिला राजस्थान कैडर

वहीं दूसरी ओर 2024 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी छाया सिंह का कैडर अब राजस्थान कर दिया गया है। उन्होंने 2022 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी मोहित कासनिया से विवाह किया है, जो वर्तमान में भीनमाल में SDO के पद पर तैनात हैं। बता दें कि छाया सिंह मध्य प्रदेश के वरिष्ठ IAS अधिकारी छोटे सिंह की पुत्री हैं। शादी के आधार पर कैडर परिवर्तन की नीति के तहत इन अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button