01 या 02 मार्च, कब रखा जाएगा पहला रोजा; अभी नोट करें सही तारीख

नई दिल्ली :  मुस्लिम धर्म के लोग रमजान के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रमजान के महीने को अच्छे कर्म करने के लिए समर्पित माना जाता है। इस महीना में रोजा रखा जाता है और उसके नियम का पालन करना बेहद आवश्यक होता है। 

रोजाना नमाज अदा की जाती है और लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। इस दौरान मस्जिदों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमजान माह की शुरुआत चांद को देखकर ही तय की जाती है। रमजान का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में दिखता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि रमजान से जुड़े विशेष नियम के बारे में।

रमजान 2025 डेट

अगर भारत में आज यानी 28 फरवरी को चांद दिखता है, तो 01 मार्च से रमजान की शुरुआत होगी और इसी दिन पहला रोजा रखा जाएगा। अगर चांद 01 मार्च को दिखता है, तो 02 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।
इन नियम का करें पालन

  1. यदि आप रोजा रख रहे हैं, तो इसके लिए विशेष बातों का ध्यान में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन न करने से रोजा टूट सकता है।
  2. रमजान में रोजाना 5 वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए।
  3. रोजा के समय कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
  4. इसके अलावा किसी से भी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
  5. किसी के बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए।
  6. रोजा में गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए।
  7. सहरी करने के बाद रोजा शुरू हो जाता है। इसके बाद कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
  8. रोजा के दौरान महिलाओं और बड़े-बुर्जुगों का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
  9. शाम को नमाज पढ़ने के बाद रोजा खोलना चाहिए।
  10. रोजाना इफ्तार के समय तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

कब रखा जाता है पहला रोजा?

इस्लामिक कैलेंडर का आठवें महीने यानी शाबान महीने के अंतिम दिन चांद देखने के बाद ही रमजान महीने की शुरुआत होती है। इसके अगले दिन पहला रोजा रखा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button