श्रद्धालुओं की संख्या पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

kkbnews:-महाकुंभ मेले में 34वें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने 51 करोड़ की शुभ संख्या का आंकड़ा पार कर लिया है, आज शनिवार (15 फरवरी) दोपहर को तक 51 करोड़ श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आंकड़ों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं.
सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“हमारा तो मानना है कि महाकुंभ में लगभग 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. सरकार इसलिए आंकड़ा घटाकर दिखा रही है क्योंकि कल को जब इंटरनेशनल मीडिया या यूनिवर्सिटी इस मेले के प्रशासन और प्रबंधन के बारे में स्टडी करेगा तो पाएगा कि जितने लोग आए थे, उनके हिसाब से उचित प्रशासन और प्रबंधन नहीं किया गया था. जो भाजपा सरकार की नाकामी है. इसीलिए मेला फेल हो जाने के बाद ये जानबूझकर कम गिनती दिखा रहे हैं. ये मंच से मेले के बारे में चाहे कुछ बोलें लेकिन मन से ये भी जानते हैं कि मेले की असफलता के पीछे उनकी अपनी कमियां-खमियां रही हैं, जिससे देश और दुनिया में उप्र की छवि को बहुत ठेस पहुंची है.”







