अब तय होंगे मुख्यमंत्री: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए पर्यवेक्षकों का एलान, जानिए किनको मिली जिम्मेदारी"/>

अब तय होंगे मुख्यमंत्री: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए पर्यवेक्षकों का एलान, जानिए किनको मिली जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS

  1. 3 दिसंबर को आया था चुनाव परिणाम
  2. अब तक बना हुआ है CM पद पर सस्पेंस
  3. केंद्रीय नेतृत्व के पाले में गेंद

एजेंसी, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के चयने के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षकों के नाम तय कर दिया है। तीनों राज्यों के लिए 3-3 पर्यवेक्षक तय किए गए हैं। अब ये पर्यवेक्षक शनिवार या रविवार को संबंधित राज्य के विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे और सबकुछ ठीक रहा तो रविवार को मुख्यमंत्री का एलान कर दिया जाएगा।

  • छत्तीसगढ़: अजय मुंडा, सर्वानंद साेनोवाल, दुष्यंत गौतम
  • मध्य प्रदेश: मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्‍मण, आशा लकड़ा
    • राजस्थान: राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े , सरोज पांडे

     

    यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री को पर्यवेक्षक बनाया गया हो। मनोहर लाल को मध्य प्रदेश के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान के लिए यह जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी गई है।

    क्या होगी पर्यवेक्षकों की भूमिका

      • पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में जाएंगे। विधायक दल की बैठक होगी और मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होगा।

     

      • मौजूदा स्थिति में माना जा रहा कि ये पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व का संदेश विधायकों तक पहुंचाएंगे और जो नाम सीएम पद के लिए तय हुआ है, उस पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।

     

  • राजस्थान: दिल्ली में नड्डा और शाह से मिलीं वसुंधरा

    राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली में हैं। कल उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वसुंधरा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button