चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फू दो हफ्ते से लापता, वियतनाम संग बैठक से पहले हुए गायब
Chinese Defence Minister: वियतनाम के साथ होना थी चीन के रक्षा मंत्री की बैठक, चीन ने दी स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी।

HIGHLIGHTS
- चीन के विदेश मंत्री किन गैंग इसी तरह हुए थे लापता।
- 7 और 8 सितंबर को चीन और वियतनाम के बीच होनी थी बैठक।
- चीन अपने रक्षा मंत्री को लेकर कोई भी जानकारी नहीं कर रहा सार्वजनिक।
Chinese Defence Minister: बीजिंग। चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फू दो हफ्ते से लापता बताए जा रहे हैं। उनका लापता होना दुनियाभर में चर्चा का विषय हो गया है। इसके पहले चीन के विदेश मंत्री किन गैंग कई हफ्तों तक लापता हो गए थे, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया था। उनके बाद अब रक्षा मंत्री के अचानक गायब होने की बात सामने आई है।
रक्षा मंत्री के गायब होने से नहीं हुई बैठक
चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फू (65) करीब दो हफ्ते से भी लंबे समय से नजर नहीं आए है। इसकी जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब वियतनाम के साथ होने वाली बैठक को रद कर दिय गया। यह बैठक 7 और 8 सितंबर को वियतनाम में ही होने वाली थी, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा मामलों को लेकर चर्चा होने वाली थी। लेकिन रक्षा मंत्री के गायब होने की वजह से बैठक नहीं हो पाई।
-
GST विभाग की बड़ी रेड: अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापेमारीSeptember 29, 2026

रक्षा मंत्री के स्वास्थ्य खराब होने की दी जानकारी
उधर वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि चीन की ओर से यह जानकारी दी गई थी की रक्षा मंत्री स्वास्थ्य खराब होने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया। उधर यह बैठक स्थगित होने को लेकर ना तो चीन के विदेश मंत्रालय ने और ना ही रक्षा मंत्रालय ने कोई सूचना दी।
चीन की सरकार रक्षा मंत्री ली शांग्फू को लेकर कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है। जैसा यह मामला सामने आया है, इसी तरह जुलाई में विदेश मंत्री किन गैंग का मामला भी सामने आया था, जब वे अचानक गायब हो गए थे और फिर उनकी जगह वांग ई को विदेश मंत्री बनाया गया।







