अक्टूबर 2026 में कब-कब हैं व्रत-त्योहार? जानें इंदिरा एकादशी, नवरात्रि लेकर से करवा चौथ तक की पूरी लिस्ट

रायपुर :  अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। महीने की शुरुआत पितृ पक्ष के श्राद्ध कर्मों से होगी और इसके बाद शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्व आएंगे। इसके अलावा इंदिरा एकादशी, पापांकुशा एकादशी, मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत भी इसी महीने पड़ेंगे।

अगर आप अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की तारीख पहले से नोट करना चाहते हैं, तो यह पूरी सूची आपके लिए काम की हो सकती है।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

दिन
व्रत / त्योहार

1 अक्टूबर 2026 गुरुवार षष्ठी श्राद्ध
2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
3 अक्टूबर 2026 शनिवार जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार इंदिरा एकादशी
8 अक्टूबर 2026 गुरुवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
10 अक्टूबर 2026 शनिवार अश्विन अमावस्या
11 अक्टूबर 2026 रविवार शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार कल्पारम्भ, सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
17 अक्टूबर 2026 शनिवार नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर 2026 सोमवार संधि पूजा, दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
21 अक्टूबर 2026 बुधवार दुर्गा विसर्जन
22 अक्टूबर 2026 गुरुवार पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 अक्टूबर 2026 रविवार शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
26 अक्टूबर 2026 सोमवार अश्विन पूर्णिमा व्रत, वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर 2026 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ

 11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि

अक्टूबर के सबसे प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शारदीय नवरात्रि शामिल है। 11 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होगी और इसी दिन घटस्थापना की जाएगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को द्वितीया, 13 अक्टूबर को तृतीया, 14 अक्टूबर को चतुर्थी और 15 अक्टूबर को पंचमी तिथि रहेगी।

16 अक्टूबर को षष्ठी के साथ दुर्गा पूजा से जुड़े आयोजन शुरू होंगे। 17 अक्टूबर को महासप्तमी और नवपत्रिका पूजा होगी। इसके बाद अष्टमी और नवमी के धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

20 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा मनाया जाएगा। इसी दिन शारदीय नवरात्रि का पारणा भी होगा। इसके बाद 21 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन किया जाएगा।

 शरद पूर्णिमा से करवा चौथ तक खास रहेंगी ये तारीखें

नवरात्रि और दशहरा के बाद भी अक्टूबर में त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा। 22 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी, 23 अक्टूबर को शुक्ल प्रदोष व्रत और 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा एवं कोजागरी पूजा होगी।

इसके बाद 26 अक्टूबर को अश्विन पूर्णिमा व्रत और वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। महीने के आखिर में 29 अक्टूबर को संकष्टी चतुर्थी के साथ करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

 अक्टूबर में होंगे ये प्रमुख ग्रह गोचर

अक्टूबर 2026 में कुछ महत्वपूर्ण ग्रह गोचर भी बताए गए हैं।

3 अक्टूबर: शुक्र तुला राशि में वक्री होंगे

17 अक्टूबर: सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे

31 अक्टूबर: गुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button