कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित

बालोद :जिले के गुंडरदेही में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र चंदनबिरही में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की कम उपलब्धि के संबंध में जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान यशवंत साहू ने कलेक्टर के साथ कथित तौर पर अभद्रता की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद ने यशवंत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डौंडी निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button