दिनदहाड़े हत्या से सनसनी! डंडे और पत्थर से हमला कर युवक की जान ली, 4 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा : प्रार्थिया ललिता प्रजापति पति ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 40 वर्ष, निवासी बोरतरा, थाना साजा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 06.08.2026 के सुबह लगभग 09:30. बजे वह अपने पति ओमप्रकाश प्रजापति के साथ काम करने खेत जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि लावारिश कुत्ता हमारे पीछे आ रहा था जिसे मेरे पति द्वारा कुत्ता को भग साले कुत्ता बोलकर भगाया, वही पर खडे गांव के शिव श्रीवास, सोमनाथ श्रीवास, दीपक श्रीवास, रोशन श्रीवास ने हम लोगो को कुत्ता साले कहकर गाली दे रहे हो कहकर इसी बात पर से चारो एक राय होकर जान से मारने की नियत से एक राय होकर सभी बोलने लगे कि ये बहुत बोल रहा है जान से मारने की बात कहकर मेरे पति के ऊपर सभी आरोपीगण आसपास में पडे डण्डे एवं पत्थर को उठाकर अपने-अपने हाथ में लेकर हमला किये जिससे पति को गंभीर चोट आई बीच बचाव करते समय मेरे पैर में भी चोट लगी है इसके बाद हम लोगो ने डायल 112 और 108 को फोन करके बुलाए, मेरे पति जमीन पर गिर गये थे उनके सिर एवं पसलियो में चोट आयी थी जिसे 108 एम्बुलेंस गाडी में बैठाकर CHC साजा लेकर गये जहां मेरे पति को गंभीर स्थिति के कारण डॉक्टरो द्वारा उन्हे जिला अस्पताल बेमेतरा रिफर किया गया। बेमेतरा जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा ईलाज किया गया, जिसमे उन्होने गंभीर चोट के कारण मेरे पति की मृत्यु होना बताया। मेरे पति को आरोपीगण शिव श्रीवास, सोमनाथ श्रीवास, दीपक श्रीवास, रोशन श्रीवास द्वारा डण्डे व पत्थर से वार कर जान से मार दिया है। कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 103 (1), 3(5)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसाल (भा.पु.से.)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा व थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू थाना स्टाफ के साथ पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम का भी सहयोग लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी शिव श्रीवास, सोमनाथ श्रीवास, दीपक श्रीवास, रोशन श्रीवास को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ करने पर पता चला कि पूर्व से दोनों परिवारों के बीच आपसी रंजिश, मन मुचाव चल रहा था। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा व पत्थर एवं अन्य साक्ष्य को जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी 01. शिवकुमार श्रीवास पिता स्व. बाबूलाल श्रीवास उम्र 55 वर्ष, 02. रोशन श्रीवास पिता शिवकुमार श्रीवास उम्र 27 वर्ष, 03. दीपक श्रीवास पिता शिवकुमार श्रीवास उम्र 25 वर्ष, 04. सोमनाथ ऊर्फ छोटू श्रीवास पिता शिवकुमार श्रीवास उम्र 23 वर्ष, सभी निवासी बोरतरा, थाना साजा जिला बेमेतरा को आज दिनांक 07.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, उप निरीक्षक अलील चंद, असीम कीर्तनिया, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, पवन राजपूत, फागेश्वर देशमुख, आरक्षक अर्जुन ध्रुर्वे, गोकुल सोनी, राजू यादव, पीयुष सिंह, मुकेश पाल, दीनदयाल डहरिया, हरीश यादव, हुंकार टण्डन सहित थाना साजा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button