शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म! बिलासपुर का आरक्षक गिरफ्तार

तखतपुर :बिलासपुर जिले के तखतपुर में पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है. थाना में पूर्व में पदस्थ आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार किया गया है. उनपर युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरक्षक ने उससे शादी का भरोसा देकर 3 वर्षों तक शारीरिक शोषण किया. इस दौरान जब शादी की बात कही गई तो, आरोपी ने मना कर दिया. पीड़िता ने तखतपुर थाना में लिखित शिकायत दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध शारीरिक शोषण से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की. विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है. पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button