बेमेतरा हादसा: दीवार ढहने से दो बच्चियों की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

बेमेतरा :  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राउरपुर में रविवार को अचानक एक दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मृत बच्चियों की पहचान वंशिका (11 वर्ष) और राधिका (7 वर्ष), पिता ओमप्रकाश कोशले, के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान शशिकला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां घर के आंगन में मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और बच्चियां तथा महिला उसकी चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button