छत्तीसगढ़ में मानसून होगा एक्टिव! 27 जून से झमाझम बारिश के आसार

रायपुर : राजधानी रायपुर में दो दिनों से लोग गर्मी और उसम से परेशान हैं. प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 27 जून से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि तेज होने की संभावना जताई है. अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं.
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुसमी, बस्तर, बकावंड में 3-3 सेंटीमीटर, बलरामपुर औरगीदम में 2- 2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. रायपुर शहर में 25 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम के उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी है. छत्तीसगढ़ के शेष भाग में अगले तीन से चार दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना है. मौसमी द्रोणिका उत्तर राजस्थान से बिहार तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ेगी है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ेगी है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ेगी है. प्रदेश में 26 जून को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने बारिश या तेज हवा चलने की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.







