गुरुवार का राशिफल: किसे मिलेगी सफलता, किसे होगा धन लाभ? जानें 12 राशियों का भविष्यफल

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 29 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज निर्जला एकादशी व्रत है। ज्योतिष अनुसार ये दिन कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। मेष राशि वालों को अच्छी नौकरी का ऑफर आएगा। तो वृषभ वालों का लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कर्क राशि के व्यापारियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। चलिए अब जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से यहां।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मोबाइल एसेसरीज का काम कर रहे लोग अपना काम बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले। इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को परीक्षा के अच्छे अंक हासिल होंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज शॉपिंग पर जायेंगे। जॉब की तालाश ख़त्म होगी, किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट लोग ज्यादा पसंद करेंगे। आय को बढ़ाने का प्रयास सफल होगा, फिजूल के खर्चों पर रोंक लगाने की अवश्यकता है।
- शुभ रंग – नारंगी
- शुभ अंक – 5
वृष राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढ़ने लिए की महत्वपूर्ण राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। लेखन कार्य से जुड़े व्यक्ति की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज आप अपने आपको फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। लेखकों की किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आयेगी। आज के दिन आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनायेंगे। घर में नन्हें मेहमान
के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज अपने मनपसंद ड्रेस की डिमांड करेंगे।
- शुभ रंग – लाल
- शुभ अंक – 1
मिथुन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इलेक्ट्रोनिक व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आय के नये-नये स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज अनावश्यक उलझन लेने से बचने का प्रयास करें। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपके बच्चे किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।
- शुभ रंग – गुलाबी
- शुभ अंक – 3
कर्क राशि
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज स्वजनों से स्नेह बढेगा। आज खान पान में रूचि बढ़ेगी। जो लोग कम्पूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल
में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज अपना समय बितायेंगे। लवमेट में हुयी गलत फहमियां आज दूर होंगी। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।
- शुभ रंग – गोल्डन
- शुभ अंक – 1
सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज प्रॉपर्टी अच्छे दाम पर सेल हो सकती है। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। आज घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी अनजान पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें।
- शुभ रंग – बैंगनी
- शुभ अंक – 5
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर लेना चाहिए। आज आपका सामाजिक दायरा काफी हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। व्यापारिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, कार्य की गति बढ़ेगी।
आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खान पान का ध्यान विशेष रखें
- शुभ रंग – ग्रे
- शुभ अंक – 8
तुला राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। कार्य के प्रति आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जायेगा।
- शुभ रंग – हरा
- शुभ अंक – 9
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। आज बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें उन्हें दवाइयां समय पर दें। आज आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है, पूरे दिन मन अध्यात्म में लगा रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। मार्केट मे नए प्रॉडक्ट आने से यूथ खुश होंगे। इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
- शुभ रंग – नीला
- शुभ अंक – 9
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको नया व्यापार शुरू करने का मौका मिलेगा। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हे शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
- शुभ रंग – सफेद
- शुभ अंक – 3
मकर राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म काम करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग – लाल
- शुभ अंक – 1
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। आज आप किसी काम को करने से पहले उसके लिए सोच विचार अवश्य करें। आज आप अपनी आय को बढ़ाने के लिये कुछ नया प्लान बनायेंगे। कहीं निवेश करना चाहते है तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग – ब्राउन
- शुभ अंक – 8
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी उस एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों के लिए आज आप उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करने का मन बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलने के योग बने हुये है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।
- शुभ रंग – ब्राउन
- शुभ अंक – 3







