बिलासपुर में 2 बच्चियों से रेप केस, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; SSP ने लिया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 2 बच्चियों से रेप केस में एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही थानेदारों की नई पदस्थापना भी की गई है, जिसके तहत जिला विशेष शाखा के निरीक्षक वायपी सिंह को सिरगिट्टी थाना प्रभारी और निरीक्षक कमला पुसाम को पचपेड़ी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़िए पूरी खबर

बता दें कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के पर 7 साल की दो मासूम बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी ने न सिर्फ बच्चियों के साथ दरिंदगी की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। घटना के वक्त जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा।

कार्यशैली पर लगातार उठ रहे थे सवाल

इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर जांच में ढिलाई बरतने और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह पूरा मामला विवादों में आ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए और पुलिस की छवि पर आंच आते देख एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ा फैसला लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button