दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को बनाया निशाना, शादी का सामान और नकदी चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : विवरण – प्रार्थी प्रखर त्रिवेदी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोटस टॉवर, भाठागांव में निवास करता है। दिनांक 07-08.06.2026 की रात्रि लगभग 01ः30 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो वाहन में अपनी बहन एवं साथियों के साथ शादी की खरीदारी कर वापस आ रहा था। इसी दौरान जलगृह मार्ग स्थित दुर्गा चौक के पास मठपारा में उसकी स्कॉर्पियो वाहन डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसकी बहन को चोटें आईं। बहन के उपचार हेतु वे उसे अस्पताल ले गए। प्रार्थी स्कॉर्पियो वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर लॉक कर अस्पताल चला गया था। रात्रि लगभग 04ः30 बजे अस्पताल से वापस आकर वाहन की जांच करने पर पाया कि वाहन का लॉक टूटा हुआ था तथा वाहन में रखे शादी की खरीदारी के सामान, एक नग सोने की चेन, 19 जोड़ी नए कपड़े, दो जोड़ी जूते, स्कॉर्पियो वाहन का साउंड सिस्टम, पर्स में रखी नगदी राशि 40,000/- रूपये तथा वाहन का आरसी कार्ड नहीं था। कोई अज्ञात चोर उक्त सामान चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 514/26 धारा 305, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।
तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान करते हुए प्रकरण में आरोपी मोहित पुसाम तथा विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को अभिरक्षा में लिया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों से पूछताछ किए जाने पर उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 13 जोड़ी नये कपड़े, जूता, चप्पल तथा पर्स जप्त कर दोनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार
01. मोहित पुसाम पिता अरविंद पुसाम उम्र 24 साल निवासी परसवाड़ा थाना परसवाड़ा जिला बालाघाट (म.प्र.)। हाल पता – दुर्गा चौक आर डी ए कालोनी थाना टिकरापारा रायपुर।
2. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button