बस्तर के वीर सपूतों का सम्मान, राष्ट्रपति ने लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को दिया शौर्य चक्र

कांकेर:  नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं असाधारण वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के दो जांबाज पुलिस अधिकारी श्री लक्ष्मण केवट एवं श्री रामेश्वर देशमुख को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित वीरता अलंकरण “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान राष्ट्र की सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर हुई गौरवपूर्ण स्वीकृति है। यह उपलब्धि न केवल कांकेर पुलिस बल्कि सम्पूर्ण बस्तर पुलिस एवं छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदान
दोनों अधिकारियों ने बस्तर संभाग के अत्यंत संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा देते हुए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों का सफल नेतृत्व किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण सुरक्षा वातावरण एवं विषम परिस्थितियों में उनके साहस, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता ने सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएँ दिलाईं।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:-
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने दोनों अधिकारियों को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—”शौर्य चक्र जैसे सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक सम्मान का प्राप्त होना सम्पूर्ण कांकेर जिला, बस्तर अंचल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है। श्री लक्ष्मण केवट एवं श्री रामेश्वर देशमुख का साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण पुलिस बल की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

कांकेर पुलिस परिवार की ओर से दोनों वीर अधिकारियों को शौर्य चक्र सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button