जन्मदिन पर DIG रामकृष्ण साहू ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

बेमेतरा : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस कार्यालय बेमेतरा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक एवं पर्यावरणीय चेतना से परिपूर्ण पहल में फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

डीआईजी (DIG) रामकृष्ण साहू ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे भी“एक पेड़ माँ के नाम”अभियान से जुड़ें और कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर अवश्य लगाएँ। उन्होंने इसे मातृत्व के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरे-भरे भविष्य का संकल्प बताया। सभी ने मिलकर “हरियाली बढ़ाओ, माँ का मान बढ़ाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। एक पेड़ माँ के नाम” न केवल एक वृक्षारोपण कार्यक्रम है, बल्कि यह एक आंदोलन है, यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाए, तो यह पृथ्वी और भावी पीढ़ियों के लिए सबसे सुंदर उपहार होगा। यह न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक होता है, बल्कि भूमि की उर्वरता को भी बढ़ाता है।

उन्होने कहा, “माँ और वृक्ष दोनों जीवनदाता हैं – एक हमें जन्म देती है, दूसरा जीवनदायिनी प्राणवायु।”यह पहल मातृत्व को प्रकृति से जोड़ने का अभिनव प्रयास है।

एएसपी हरीश कुमार यादव ने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छता का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति संरक्षण का सबसे श्रेष्ठ कार्य है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके एवं मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, साइबर सेल/थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्डे, लेखराम ठाकुर, दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, राजकुमार साहू, अलील चंद, राकेश साहू ,भुनेश्वर यादव, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, असीम र्कितनीया, योगेश अग्रवाल, सउनि कंवल सिंह नेताम, शिकायत शाखा प्रभारी सउनि विष्णु सप्रे, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष सुरेश चौहान, सतवन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सूरज प्रकाश, जितयेन्द्र कुमार, निधि गुप्ता, चंचल पांडेय, ईश्वरी कुमारी डुप्ले समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button