मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेरपाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में किया जनसंवाद

दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली।इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल, कलेक्टर देवेश ध्रुव,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कलेक्टर देवेश ध्रुव ने जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, शिकायतों के निराकरण तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 29 हजार किसान जैविक खेती से जुड़े हुए हैं और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के प्रभाव का जायजा लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती बुधनी बाई ने बताया कि उनका आवास पूर्ण हो चुका है तथा उन्हें योजना की समस्त राशि प्राप्त हो गई है।

इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नए आवास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा वन अधिकार पट्टा वितरण का विषय उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टे प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय एवं वनाश्रित परिवारों के अधिकारों के संरक्षण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने चेरपाल खेल मैदान के विकास हेतु 50 लाख रुपये तथा तुमरीगुंडा खेल मैदान के विकास के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी प्रकार तुमरीगुंडा में पशु औषधालय भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा चेरपाल में मॉडल बाजार निर्माण के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने गोयंदर नाला पर स्टॉप डैम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही बेनपाल, बड़ेपल्ली, पुरंगेल एवं लोहागांव में विद्युतीकरण कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।उन्होंने ढोलकाल, हांदावाड़ा एवं कुम्हार रास क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास के लिए विशेष कार्य कराए जाने की घोषणा की। साथ ही मां दंतेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए ठहरने की बेहतर व्यवस्था विकसित करने की घोषणा की।कार्यक्रम का समापन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण एवं सुशासन, विकास तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button